Uncategorized

गोवर्धन पूजा, मातर उत्सव की तैयारी में जुटे सोरिद के यादवबन्धु

सोरिद वार्ड धमतरी में धूमधाम से मनाया जाएगा दीपावली पर्व


धमतरी। दीपावली पर्व धूमधाम से मनाने सोरिद वार्ड धमतरी के यादव समाज की तैयारी शुरू हो गई है। कार्यक्रम स्थल सहाड़ा देव स्थल संवारने सामाजिकजन अलसुबह श्रमदान कर रहे है। सोमवार 20 अक्टूबर को लक्ष्मीपूजा से दीपावली उत्सव प्रारंभ हो जाएगा। 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 22 अक्टूबर को भाईदूज मातर उत्सव मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष सोरिद वार्ड धमतरी का मातर उत्सव आकर्षक रहता है, जिसे देखने आसपास के नागरिक भी पहुंचते है। गड़वा बाजा के साथ भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा,राउत नाचा ,स्कूली बच्चो का सांस्कृतिक कार्यक्रम सबको लुभाता है। पर्व को बेहतर ढंग से मनाने यादव समाज के सदस्य तैयारी में भिड़े हैं। शीतला मंदिर के सामने सहाड़ा देव स्थल को संवारने सामाजिकजन सुबह पहुंचकर श्रमदान कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!