Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर ने भेंटकर दी जन्मदिन की बधाई

नवोदय छत्तीसगढ़ राज्य को एक सशक्त व समृद्ध राज्य बनाने में डॉ रमन सिंह ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका - नाहर


धमतरी आज प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का जन्मदिन है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर ने उनसे भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। एवं उनका आशीर्वाद व स्नेह प्राप्त किया।
इस मौके पर श्री नाहर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के बाद साल 2004 में डॉ रमन सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने इसके बाद लगातार 15 वर्षो तक प्रदेश की कमान संभाली। इस दौरान उन्होने नवोदय राज्य को एक सशक्त व समृद्ध राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। उनके कार्यकाल में कई अनेक योजनाएं चलाई गई जिसका लाभ प्रदेश के सभी वर्गो को मिला। वे न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश भर में चाउर वाले बाबा के नाम प्रसिद्ध हुए। रमन सिंह ने सलवा जुडूम अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में नक्सली संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया. संयुक्त राष्ट्र ने भी डॉ रमन के काम की तारीफ की. विशेष रूप से वित्तीय प्रबंधन पर उन्होंने जो काम किए थे, उसकी काफी तारीफ हुई. देश-दुनिया ने माना कि छत्तीसगढ़ की अनुसूचित जनजातियों के बिगड़ते हालात को इन्होंने बखूबी संभाला. डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में ही वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ को अलग-अलग भाषाओं में पर्यटन साहित्य के लिए राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार मिला. इतना ही नहीं, उनके कार्यकाल में नि:शक्तों के सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2017 में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!