Uncategorized

विंध्यवासिनी वार्ड में गर्मी से राहत: पार्षद अखिलेश सोनकर ने पशुओं के लिए वितरित किया कोटना

गर्मी में इंसानों के साथ-साथ पशुओं का ख्याल रखना भी हमारी जि़म्मेदारी है - सोनकर


धमतरी। गर्मी की तपिश में जब इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवरों को भी राहत की ज़रूरत होती है, ऐसे में धमतरी के विंध्यवासिनी वार्ड में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। वार्ड पार्षद अखिलेश सोनकर ने अपने निजी खर्च से जानवरों के लिए कोटना (पानी रखने के बड़े बर्तन) वितरित किए, जिससे वे भी इस भीषण गर्मी में प्यास बुझा सकें। यह वितरण कार्यक्रम वार्ड के स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में किया गया, जहां सभी ने पार्षद की इस सोच की सराहना की। वार्ड वासी ने बताया कि गर्मियों में अक्सर पशुओं को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है, और यह कोटना अब उनके लिए जीवनदायिनी सिद्ध होंगे। पार्षद अखिलेश सोनकर ने बताया कि गर्मी में इंसानों के साथ-साथ पशुओं का ख्याल रखना भी हमारी जि़म्मेदारी है। यह छोटी सी कोशिश उन बेजुबानों के लिए है जो अपनी तकलीफ कह नहीं सकते। इस कार्य से न केवल बेजुबान पशुओं को राहत मिलेगी, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल भी कायम होगी। लोगों ने इस पहल को प्रेरणादायक बताया और दूसरों को भी ऐसे कार्यों के लिए आगे आने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!