Uncategorized

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिले से 11580 विद्यार्थी होंगे शामिल

13 अक्टूबर को गायत्री परिवार द्वारा आयोजित की जाएगी परीक्षा

धमतरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग दर्शन में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में वर्ष 2025 में जिला धमतरी के धमतरी, कुरुद, मगरलोड, नगरी एवं भखारा ब्लाक से 11580 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा 13 अक्टूबर दिन सोमवार को 11.30 से 1 बजे अपनी शालाओं में संपन्न होगा। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक प्रदीप देवांगन, सचिव एल . के.यादव एवं कोषाध्यक्ष मोहन गंजीर जो परीक्षा की तैयारी में ज़ोर शोर से लगे हुए हैं ने बताया कि यह परीक्षा कक्षा 5वीं से 12वीं तक एवं महाविद्यालयीन स्तर पर लिया जाता है। इसके अंतर्गत प्रत्येक विद्यार्थी को एक मार्गं दर्शिका पुस्तक, प्रश्न पत्र, आंसरशीट एवं प्रमाण पत्र दिया जाता है। प्रोत्साहन पुरस्कार के अंतर्गत ब्लाक, जिला एवं राज्य स्तर पर नगद राशि, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया जाता है। राज्य स्तर पर मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को शांतिकुंज में सम्मान किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धमतरी ब्लाक में 3413,कुरुद में 2096, मगरलोड में 2039, नगरी में 2413एवं भखारा ब्लाक में 1519 विद्यार्थी शामिल होंगे। महाविद्यालयों से 289 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला समन्वयक दिलीप नाग ने इस अभियान के बारे में बताया कि सन् 1994 से प्रारंभ यह परीक्षा देश भर के 22 राज्यों के 400 जि़लों के 2 लाख से अधिक शालाओं में आयोजित किया जाता है। जिसमें देश भर के लाखों विद्यार्थी शामिल होते हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!