Uncategorized

फर्स्टक्राय इंटेलिटॉट्स प्रीस्कूल में सजेगा ‘दीवाली धमाका कार्निवल 2.0’,एसपी भावना पाण्डेय होंगी मुख्यातिथि

धमतरी। दीपावली के उत्सव को खास बनाने के लिए फर्स्टक्राय इंटेलिटॉट्स प्रीस्कूल, धमतरी द्वारा ‘दीवाली धमाका कार्निवल 2.0’ का आयोजन 26 एवं 27 अक्टूबर को किया जा रहा है। संत लेहरी नगर, रत्नाबांधा रोड स्थित स्कूल परिसर में आयोजित यह कार्निवल दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि धमतरी की पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय, आईपीएस होंगी। उनकी गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगी।
कार्निवल में खाने-पीने एवं खरीदारी के स्टॉल, कुंदन मेहंदी, फेस पेंटिंग, हैंड टैटू, पॉटरी, कला एवं शिल्प, मिस्ट्री स्टॉल, विभिन्न खेल, झूला सहित बच्चों और परिवारों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
वहीं 27 अक्टूबर को शाम 5 से 6 बजे तक विशेष तंबोला खेल आयोजित किया जाएगा। इसमें बंपर हाउजी के विजेता को सोने का सिक्का, जबकि दूसरे एवं तीसरे विजेता को चांदी का सिक्का प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।
फर्स्टक्राय इंटेलिटॉट्स प्रीस्कूल द्वारा शहरवासियों से परिवार सहित इस भव्य दीपावली उत्सव में शामिल होकर कार्निवल का आनंद लेने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!