Uncategorized

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया गौशाला शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

हमारे धर्म व संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है-अरुण सार्वा

श्री श्रृंगी ऋषि गौशाला जीव रक्षा सेवा समिति, पंडरीपानी (भीतररास) में बुधवार को गौशाला शेड निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लगभग 15 लाख की लागत से बनने वाले इस गौशाला शेड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा थे। उन्होंने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर श्री सार्वा ने कहा कि गाय हमारी माता के समान है। जैसे हम अपनी माता की सेवा करते हैं, वैसे ही हमें गौमाता की सेवा करनी चाहिए। गाय हमें दूध के रूप में अमृत प्रदान करती है और हमारे धर्म व संस्कृति में इसका विशेष स्थान है। समाज सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहता हूँ।उन्होंने आगे कहा कि हमें प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग पूर्ण रूप से बंद करने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता भीतररास सरपंच रेमन्त शांडिल्य ने की।इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष प्रिंस गोलछा, गौ सेवा कोषाध्यक्ष अनिल वाधवानी, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, प्रांताध्यक्ष गौ सेवक सुबोध राठी, जिलाध्यक्ष गौ सेवा समिति धमतरी हेमराज सोनी, गौ सेवक वैभव गोलछा, नागेन्द्र शुक्ला, जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाई, ज्ञानचंद गोलछा, मदन लाल नाग, देवनाथ साहू, उमराव साहू, खेमेन्द्र साहू, हनी कश्यप, रवि भट्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!