Uncategorized

धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी अवैध शराब जब्ती कार्यवाही, 53 पेटी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही, 458 लीटर अवैध शराब बरामद, अंतरराज्यीय सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

अवैध शराब कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, 2.23 लाख रुपये से अधिक की 53 पेटी शराब जब्त

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अर्जुनी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अर्जुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम धौराभाठा में तत्काल दबिश देकर कार्यवाही की। मौके पर घेराबंदी कर दो आरोपियों
खिलानंद साहू उर्फ गोलू साहू, 33 वर्ष, निवासी ग्राम धौराभाठा
कमलेश साहू, 32 वर्ष, निवासी ग्राम धौराभाठा को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से देशी प्लेन शराब शोले 40 पेटी 1920 पौवा 345.600 लीटर,देशी मसाला शराब शोले 05 पेटी 240 पौवा 43.200 लीटर,जम्मू व्हिस्की 08 पेटी 384 पाव 69.120 लीटर,कुल 53 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, कुल मिलाकर 2544 पौवा (लगभग 458 लीटर) अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2,23,680 रूपये जप्त किया गया और आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
पुलिस द्वारा मामले में आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही इस अवैध शराब की सप्लाई चेन, परिवहन, भंडारण तथा वितरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
यह कार्यवाही धमतरी जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक है। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही और प्रभावी निगरानी का प्रमाण है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!