Uncategorized

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने एसपी से मुलाकात कर ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से कराया अवगत

कुछ दिनों पूर्व ग्राम कोलियरी में एक समुदाय विशेष के वैवाहिक कार्यक्रम में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा अचानक हमला किया गया जिसमें दोनों पक्षों द्वारा लड़ाई झगड़े की वारदात हुई, उपरोक्त घटना पूर्ण रूप से अनुचित थी , ऐसा बिलकुल भी नहीं होना था किसी भी परिवारिक कार्यक्रम में इस तरह की घटना का होना, विहीप और बजरंग दल इसकी निंदा करता है, परन्तु समूचे गांव के लोगों को उपरोक्त घटना हेतु प्रशासन द्वारा बार बार परेशान करना भी उचित नहीं है।विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर यह आग्रह किया है कि गांव वालों को बिल्कुल भी परेशान न किया जाए और गांव वालो को भी समझाइस दी की किसी भी तरह के असमाजिक व्यक्तियों का अगर गांव में आगमन होता है तो तुरंत संज्ञान में लेकर नजदीकी थाने को सूचित करें।जिला कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने गांव वालों से कहा कि अब समय आ गया है कि अपने गांव की सुरक्षा अपने हाथों में है हम अपने निजी हितों को छोड़कर राष्ट्रहित में चिंतन करें और उस प्रकार की व्यवस्था बनाए ,जिससे समाज का उत्थान हो।जिला बजरंग दल सहसंयोजक डाकेश्वर साहू ने भी गांव के युवाओं को एकजुट होकर कार्य करने कहा है, जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने गांव वालों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।उपरोक्त अवसर पर ग्राम विकास समिति से देवराम साहू, मुकेश साहू, रामेश्वर निर्मलकर, प्रतीक माने, टॉनिक राम साहू,मनमोहन साहू, निहाल साहू, शत्रुघन साहू,फते राम साहू,धग्गू राम, टीकू साहू, बसन्त सेन, लोकु लोहार, नेती साहू, नरेन्द्र साहू, वासु साहू, गुरु साहू,बुधुसहु,रामलाल साहू, देवाराम साहू, देवलाल, चुन्नीलाल, बिसाव, रघुनन्दन जी, बाबूलाल, पंचुराम, कुम्भ यादव, विसंभर, भीखम, दिलीप ध्रुव, रिंकू,तुलाराम,और ननु, राधा साहू जी, विमला बाई, कोमिन ,चमेली, रेणुका, रोहिणी, ज्ञानेश्वरी, और लगभग सौ से भी अधिक संख्या में ग्रामीण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!