Uncategorized

एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने पत्रकारों से की सौजन्य मुलाकात, लिए सुझाव,सवालों का दिये जवाब

धमतरी में फैले असामाजिक बुराइयों को भी सुधारने का करेंगे पूरा प्रयास-एसपी

धमतरी पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने पुलिस कार्यालय में जिले के पत्रकारों से मिलकर परिचय जाने एवं जिले के मुख्य समस्याओं एवं नशे एवं सामाजिक बुराइयों को कैसे समाप्त करें,इस पर भी चर्चा की गई। धमतरी के लोग बहुत अच्छे लगे,उनका व्यवहार भी काफी अच्छा लगा,और आप सभी लोग ऐसे ही पुलिस का सहयोग करते रहे,ताकि ऐसे असमाजिक तत्वों के विरुद्ध हम कार्यवाही अच्छे से कर सकें। जुआ सट्टा एवं अवैध शराब पर सख्त कार्यवाही के लिए सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित भी किया गया है,यदि उसके बाद भी कार्यवाही नहीं होती है तो आप मुझसे शिकायत कर सकते है,उनके ऊपर तत्काल कार्यवाही कि जायेगी।सामुदायिक पुलिसिंग के तहत हम दुरस्थ के थानों में प्रशासन से चर्चा कर पुलिस एवं प्रशासन कि संयुक्त चलित शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर उनका निराकरण का प्रयास करेंगे ताकि दुरस्थ क्षेत्रों से आने वाले फरियादी या शिकायत के लिए उनको ऑफिस आना ना पड़े।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी आश्वस्त किया कि दुरस्थ थाना क्षेत्रों से पुलिस कार्यलय आने वाले फरियादी एवं शिकायत कर्ता के लिए एक दिन निर्धारित कर संबंधित थाने में जाकर फरियादियों से मिलकर उनके समस्याओं शिकायतों का निराकरण का प्रयास किया जायेगा।जुआ सट्टा एवं अवैध शराब के विरुद्ध टीम गठित कर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह,उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार एवं मीडिया बंधु उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!