Uncategorized

नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाली बनें छात्राएं, सहकारिता में हैं अपार संभावनाएं

धमतरी में सहकारी रोजगार कार्यशाला: छात्राओं को सहकारी उद्यम, समिति गठन और स्वरोजगार के गुर सिखाए


धमतरी। जिला सहकारी संघ धमतरी एवं छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में नारायण राव मेघावाले शासकीय कन्या महाविद्यालय, धमतरी में सहकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्राओं को सहकारिता के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने, सहकारी समितियों के गठन तथा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की विशेष अतिथि एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता राजपुरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि सहकारी क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। जिला सहकारी संघ धमतरी के प्राधिकृत अधिकारी गुनेश वैष्णव ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ, रायपुर के प्रशिक्षकों ने छात्राओं को सहकारिता के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. जे.एल. पाटले, डॉ. आर. मरकाम, दामिनी ठाकुर, मुकेश मारकंडे, धनेश्वर साहू, पुखराज साहू, गीतांजलि टंडन, डॉ. कालूराम चौहान, रमा मानिकपुरी, पूर्णिमा साहू, डॉ. जयश्री रन सिंह, आकाश साहू एवं प्रिंस साहू सहित जिला सहकारी संघ धमतरी के प्रबंधक आनंद प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!