Uncategorized

भारतीय राजनीति की गरिमा को तार-तार कर रहे कांग्रेसी नेता- चेतन हिन्दूजा

प्रधानमंत्री के स्व. पिता पर टिप्पणी को भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ने बताया कांग्रेस की ओछी मानसिकता का प्रमाण


धमतरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर धमतरी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भारतीय राजनीति की गरिमा और संस्कारों के विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के प्रति राजनीतिक विरोध रखना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन विरोध की आड़ में किसी व्यक्ति के दिवंगत माता-पिता को निशाना बनाना न केवल अनुचित है, बल्कि यह राजनीतिक मर्यादाओं के पतन को भी दर्शाता है। चेतन हिंदूजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित किया है। उनके राजनीतिक फैसलों, नीतियों और कार्यशैली पर कांग्रेस को सवाल उठाने का पूरा अधिकार है, लेकिन जब किसी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही सार्वजनिक मंच से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने आगे कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक भाषा और कार्यशैली पर आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। जनता विकास, रोजगार, सुशासन और देश के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा चाहती है, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व यदि नीतिगत सवालों के बजाय व्यक्तिगत टिप्पणियों को प्राथमिकता देगा, तो इससे लोकतांत्रिक विमर्श की गुणवत्ता ही प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को अपनी टिप्पणी पर देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!