Uncategorized

भखारा-भठेली में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ, स्वच्छता अभियान से हुई शुरुआत


भखारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर भखारा-भठेली में पहले दिन विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने मिलकर विभिन्न भूतों में अलग-अलग स्थान पर जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शीतला मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, वार्ड 13 आदि स्थानों पर सार्वजनिक स्थलों, तालाब पार की सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। नगर पंचायत जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली है। प्रधानमंत्री जी के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए सेवा पखवाड़ा हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। नगरवासियों की सक्रिय भागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा। अभियान के दौरान स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के संकल्प को दोहराया गया और नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने नागरिकों को सेवा पखवाड़ा के आगामी दिनों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य, स्वच्छता और सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनजागरण का प्रभावी कदम बताया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, पार्षद गण हितेंद्र साहू,डोमेन्द्र गगबेल ,छबिलाल निर्मलकर,भूपेश्वरी चंदेल, हितेंद्र साहू, सुशीला निर्मलकर सहित समूह की सदस्याएं नागरिक गण एवं सभी पार्षद गण की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!