Uncategorized

डीजल चोरी छिपाने सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा : विशु देवांगन


धमतरी। नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष सत्येन्द्र (विशु) देवांगन ने सूरजपुर चांदनी थाना से प्राप्त नोटिस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार को बचाने की साजिश कर रही है। डीजल चोरी के गंभीर मामले को उजागर करने के बजाय उल्टा विपक्षियों के खिलाफ़ एफ आई आर दर्ज कराकर आवाज़ दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन यह लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जनता की कमाई और अधिकारों की लड़ाई है।विशु देवांगन ने कहा कि सूचना के अधिकार से प्राप्त दस्तावेज़ साफ़ बताते हैं कि निगम में बड़े पैमाने पर डीजल चोरी हो रही है। आर टी आई के मुताबिक पल्सर जैसे दोपहिया वाहनों में भी डीजल डलवाया गया और महीनों से खड़े चारपहिया वाहनों के नाम पर भी डीजल का बिल बना। यह जनता के पैसे की सीधी लूट है, जिसमें प्रशासनिक मिलीभगत साफ़ झलक रही है। उन्होंने आगे कहा कि डीजल चोरी का यह मामला अब केवल धमतरी तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में इसकी गूंज सुनाई देगी। जनता लोकतंत्र की असली ताकत है और सत्ता के हर दमनकारी प्रयास को ध्वस्त कर देगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!