Uncategorized

नगरी को 24 करोड़ के फोरलेन की बड़ी सौगात, सगुम सुंदर नगरी का सपना होगा साकार

अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा की मेहनत लाई रंग, उपाध्यक्ष विकास बोहरा सभापति अश्वनी निषाद व पार्षदों एवं एल्डरमैन के सहयोग से विकास को मिली रफ्तार


धमतरी। नगरी नगर पंचायत के विकास को एक बड़ी सौगात मिली है।वित्त विभाग ने नगर क्षेत्र में करीब 24 करोड़ 18 लाख 18 हजार रुपये की लागत से फोरलेन सड़क निर्माण की स्वीकृति देकर वर्षों से चली आ रही क्षेत्रवासियों की अपेक्षा को नई उम्मीद दी है। नगर पंचायत नगरी के इतिहास में इतनी महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा व उनकी टीम के लगातार प्रयासों को प्रमुखता से देखा जा रहा है।वैसे भी नगर पंचायत चुनाव के दौरान अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने जो प्रमुख वादे किए थे उसमे हरदीभाटा मोड़ से बजरंग चौक का फोर लेन सड़क व सौंदर्यीकरण का वादा भी प्रमुख था।अपने वादे को पूरा करने का जुनून ऐसा की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से लेकर हर विभाग के मंत्री व वरिष्ठ नेताओं से मिलकर पुरजोर तरीके से अपनी इस मांग को उन्होंने रखा। क्षेत्र की इस बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव प्रभारी मंत्री टक राम वर्मा सहित अनेक मंत्रियों एवं जिले के कलेक्टर अबिनाश मिश्रा लोक निर्माण विभाग कार्यपालन अभियंता एस एस चहल एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से लगातार मुलाकात कर फोरलेन निर्माण के लिए अपनी बात मजबूती से रखी। नगर के विकास के लिए किए गए इन प्रयासों के सहयोग में कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी धमतरी जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह श्रवण मरकाम राज्य पादप व औषधि बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम,धमतरी महापौर रामू रोहरा, का भरपूर साथ मिला वही इस प्रयास में नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्वनी निषाद शंकर देव चेलेश्वरी साहू विनीता कोठारी पार्षद राजा पवार देवचरण ध्रुव मिक्की गुप्ता नरेश पटेल जयंती टुकेश्वरी साहू अलका साव डागेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव यश करण पटेल हरीश साहू एल्डरमैन प्रतिमा देवांगन दुर्गा शंकर प्रजापति गौरव तिवारी सहित सभी भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ट कार्यकर्ताओं का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा।इन सभी के द्वारा दिये गए मार्गदर्शन व सहयोग के प्रति अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने आभार व्यक्त किया।
फोरलेन से बदलेगी नगरी की तस्वीर
करीब 24 करोड़ 18 लाख 18 हजार रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से नगरी की सड़क व्यवस्था और यातायात को बेहतर बनाने के साथ नगर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। फोरलेन निर्माण से आवागमन सुगम होने के साथ नगरी के व्यावसायिक एवं शहरी विस्तार को भी लाभ मिलने की संभावना है। इस मार्ग में डिवाइडर बनने से जहाँ एक तरफ दुर्घटनाओं में कमी आएगी वहीं सौंदर्यीकरण से सुंदर नगरी का सपना साकार होगा।
जनता की मांग को बनाया विकास का मुद्दा
नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता देते हुए लगातार शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष विषय को रखा। आखिरकार प्रयासों का परिणाम सामने आया और वित्त विभाग ने 24करोड़ 18 लाख 18 हजार की स्वीकृति मिलने की खबर से नगर में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!