Uncategorized

यातायात पुलिस द्वारा की गई ऑटो और ई-रिक्शा व अन्य वाहन चालकों की अल्कोहल मीटर से जाँच, 3 चालक मिले नशे मे, इस साल 391 नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ न्यायलय मे पेश किया जा चुका है प्रकरण

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर यातायात पुलिस ने चलाया जांच अभियान, नशे में वाहन नहीं चलाने की दी समझाइश

वाहने की गई जब्त, प्रकरण तैयार कर न्यायलय मे किया जाएगा पेश

धमतरी। शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों की जांच और जागरूकता अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर यातायात पुलिस ने नया बस स्टैंड धमतरी में ऑटो एवं ई-रिक्शा व अन्य वाहन चालकों की जांच की।यातायात पुलिस की टीम ने चालकों की अल्कोहल मीटर के माध्यम से जांच की।जिसमे एक ई रिक्शा व दो मोटर सायकल चालक नशे मे पाए गए.इस साल 391 नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ न्यायलय मे प्रकरण पेश किया जा चुका है जिनकी वाहने जब्त की गई है इनका प्रकरण तैयार कर न्यायलय मे पेश किया जाएगा.
यातायात प्रभारी श्री साहू ने बताया कि जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि वाहन चालक शराब अथवा किसी अन्य प्रकार के नशे की हालत में वाहन न चलाएं। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की समझाइश भी दी गई।
यातायात पुलिस ने चालकों को समझाया कि शराब पीकर या नशे की स्थिति में वाहन चलाना स्वयं चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। विशेष रूप से ऑटो और ई-रिक्शा जैसे यात्री वाहनों के चालकों की जिम्मेदारी अधिक होती है, क्योंकि उनके साथ प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं।
जांच अभियान के दौरान यातायात प्रभारी खेमराज साहू सहित यातायात पुलिस का विभागीय अमला मौजूद रहा। पुलिस की ओर से बताया गया कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए इस प्रकार की जांच आगे भी जारी रखी जाएगी। यातायात पुलिस का प्रयास है कि शहर में वाहन चालक नियमों के प्रति जागरूक रहें और नशे में वाहन चलाने जैसी लापरवाही पर प्रभावी नियंत्रण बनाया जा सके।

यातायात प्रभारी की चालकों से अपील

यातायात प्रभारी खेमराज साहू ने चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाने से पहले अपनी स्थिति का ध्यान रखें और किसी भी परिस्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलाएं। साथ ही वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति बनाए रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस तरह के जांच एवं जागरूकता अभियान से वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रहने के साथ ही सड़क पर आम नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!