पुलिस पेंशनर परिवार जिला धमतरी की मासिक बैठक संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

पुलिस पेंशनर परिवार जिला धमतरी की मासिक बैठक पुलिस जन संवाद कक्ष थाना सिटी कोतवाली परिसर धमतरी में आयोजित किया गया था.पुलिस पेंशनर परिवार जिला धमतरी के अध्यक्ष होरीलाल साहू ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि आर एन देव छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज तहसील शाखा नगरी थे.कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष होरीलाल साहू के द्वारा किया गया विशिष्ट अतिथि बी एल नागवंशी सेवानिवृत्ति निरीक्षक विशिष्ट अतिथि रमेश साहू सेवानिवृत्ति उप निरीक्षक थे. इसके पश्चात जन्मदिन वाले सदस्य अध्यक्ष होरीलाल साहू एवं विष्णु राम ध्रुव को जन्मदिन की बधाई कार्ड एवं श्रीफल फूल माला पहना कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियों एवं सदस्यों द्वारा केक काटकर खुशी मनाया गया. अध्यक्ष होरीलाल साहू ने सभी सदस्यों को हनुमान जन्मोत्सव महावीर जयंती कर्मा जयंती रामनवमी जयंती का बधाई देते हुए अपनी भाषण में पुलिस पेंशनर परिवार संगठन की कार्य प्रणाली संगठन की शक्ति संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सदस्यों को समाज सेवा में देश सेवा में आगे आने सभी सदस्यों को जागरुक कर उत्साहित किया गया. अध्यक्ष होरीलाल साहू ने अपने उद्बोधन में बताया कि जैन समाज के द्वारा गांधी चौक में साधु संतों का एक सत्संग नशा की मुक्ति के संबंध में विकार से संस्कार की ओर रखा गया था जिसमें पेंशनर समाज के अध्यक्ष होरीलाल साहू उपाध्यक्ष अनिल सालों के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न पांडे उपस्थित हुए थे जो जैन समाज के साधु संतों के सामने नशा पान से दूर रहने का संकल्प लेकर समर्पण की भावना रखते हुए कार्य करेंगे. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आर एन देव जो छत्तीसगढ़ पेंशन समाज तहसील शाखा नगरी के अध्यक्ष है नगरी पेंशनर समाज की गतिविधि वर्तमान में संख्या 900 होना व 2 महीने में मीटिंग करना तथा पेंशनरों के हित के संबंध में रचनात्मक कार्यक्रम करना वह शासन से पेंशनरों के हित में जो डी ए ए अलाउंस दिया जाता है जिसे शासन के द्वारा समय पर उपलब्ध नहीं करते इस संबंध में शासन से मांग करने की संबंध में रेगलूर पेंशनरों को तथा पारिवारिक पेंशनर को आने वाले परेशानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया बी एल नागवंशी जो सेवानिवृत्ति निरीक्षक है उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य संबंध खान-पान के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए भारत सरकार की उपक्रम आयुर्वेद उपयोग करने के संबंध में काफी जानकारी हम पेंशनरों को दिया गया अंत में पेंशनर साथी विष्णु राम वर्मा की धर्मपत्नी के स्वर्गवास होने पर सभी सदस्यों के द्वारा 1 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया आभार व्यक्त कोषाध्यक्ष अनिल केसरवानी के द्वारा किया गया अंत में सभी सदस्यों के द्वारा राष्ट्रगान गया जाकर कार्यक्रम की समापन की घोषणा किया गया.

