Uncategorized

7 जुआरियो के विरुद्ध मगरलोड पुलिस द्वारा की कार्यवाही,1520 रुपये जप्त

थाना मगरलोड पेट्रोलिंग को मोबाईल से मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम भोथीडीह शीतला तालाब पार के पास सार्वजनिक स्थान में कुछ लोग रूपये पैसे की हार जीत का दांव लगाकर काट पत्ती ताश नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर ग्राम भोथीडीह शीतला तालाब पार के पास जाकर घेराबंदी कर ताश नामक जुआ खेलते 7 आरोपियान पकड़े गये,एवं कुछ जुआरियान पुलिस को देखकर भाग गये। पकड़े गए आरोपियों में उन्नू कंवर पिता शिवचरण कंवर 49 साल , घुम्मन केवट पिता चरण केवट उम्र 44, डोमन सिन्हा पिता रामलाल सिन्हा उम्र 33, घनश्याम कंवर पिता जेठमल कंवर उम्र 44,चुम्मन साहू पिता पलक राम साहू उम्र 28, जीवराखन साहू पिता रामदयाल साहू उम्र 47,जागेन्द्र साहू पिता तीजूराम साहू उम 28 सभी भोथीडीह निवासी है.जिनके पास एवं फड़ से गवाहों के समक्ष जुमला रकम 1520रूपये व 52 पत्ती ताश जब्त किया गया एवं आरोपियों के विरुद्ध थाना मगरलोड में अप.क्र.200/24 धारा 3(2)(छ०ग०) जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड निरी.राजेश जगत,प्रआर.विरेंद्र चंद्राकर,कीर्तन सोनकर, कुनाल साहू,नरेन्द्र बंजारे,विमल पटेल,अजय गिरी,गोविंदा धृतलहरे, सैनिक धरम निषाद एवं मगरलोड पुलिस स्टॉफ की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!