Uncategorized

भाजपाईयों ने चौपाल लगा की मोदी सरकार के 11 सालों की उपलब्धियों पर चर्चा


धमतरी। विकसित भारत संकल्प से सिद्धि अमृत काल सेवा सुशासन, गरीब कल्याण कार्यक्रम के परिपेक्ष्य में माँ कालिका शक्ति केंद्र हनुमान मंदिर परिसर दीवान तालाब जालमपुर धमतरी में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जिसमे माँ कालिका शक्ति केंद्र के महंत घासीदास वार्ड, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, जालमपुर वार्ड के कार्यकर्तागण एवं वार्डवासी सम्मिलित हुवे कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारत सोनी, कार्यक्रम प्रभारी दिलीप पटेल, ने बताया की संगठन के प्रदेश नेतृत्व व निर्देशानुसार भाजपा मोदी सरकार के 11साल की उपलब्धियों पर चर्चा व उनके द्वारा किये गये कार्यो का उल्लेख आम जनमानस व कार्यकर्ताओ के बीच रखा गया आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवसथा है विश्व में भारत विकसित भारत की ओर अग्रसर है विश्वगुरु बनने की राह पर है हम सब को भी इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान देते रहना चाहिये सहप्रभारी भागवत देवांगन, वार्ड पार्षद संजय देवांगन ने भाजपा मोदी सरकार की 11साल की उपलब्धियों, योजनाओ, व विकसित भारत की परिकल्पना को साकार बनाने की मोदी जी की क्रियाकलाप के विषय में सभी ने वार्ड वासियों को बताया कार्यक्रम में आमना सोना, बूथ अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, सुन्दर जोशी, होरीलाल साहू, राजेंद्र साहू, कुलेश्वर देवांगन, चित्रकला ध्रुव, दुर्गा यादव, अमिता पटेल, फाल्गुनी सोनी, रवि शंकर, हरिशंकर कंवर, व बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!