Uncategorized

महाप्रभु जगन्नाथ के महास्नान के साथ हुआ रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ

22 से 25 तक होगा औषिधी काढ़ा का वितरण, 26 को प्राण प्रतिष्ठा, 27 को निकाली जाएगी भव्य रथयात्रा


धमतरी। आज से महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। जगदीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष किरण कुमार गांधी एवं सहसचिव मोहन अग्रवाल ने बताया कि धर्म की नगरी में रथयात्रा पर्व को ट्रस्ट द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। मठ मंदिर चौक स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर का अपना अलग ही महत्व है। जहां रथयात्रा पर्व को महोत्सव के रुप में मनाया जाएगा। इसका विधिवत शुभारंभ आज महाप्रभु जगन्नाथ के महास्नान के साथ हुआ। मंदिर के पुजारी बालमुकुंद शर्मा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कराकर महाप्रभु जगन्नाथ का महास्नान कराया। इसके साथ ही रथयात्रा महोत्सव की शुरुआत हो गई। 22 से 25 जून तक महाप्रभु को औषिधी युक्त काढ़ा अर्पण किया जाएगा। इसे रोजाना सुबह भक्तों को प्रसादी के रुप में वितरण किया जाएगा। मान्यता है कि उक्त काढ़ा को सेवन करने से शरीर के रोग दूर होते है। इसलिए काढ़ा प्रसादी लेने भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। 26 जून को हवन पूजन महाआरती उपरांत गर्भगृह में महाप्रभु का पुन: प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके पश्चात 27 जून को महाप्रभु की रथयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हजारो भक्त शामिल होंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण कुमार गांधी व सहसचिव मोहन अग्रवाल ने बताया कि सताईस जून को रथयात्रा निकलेगी। इसे ध्यान में रख महाप्रभु के विशेष रथ का रंगरोहण सहित अन्य सज्जा कर तैयार किया जा रहा है। उक्त रथ में ही महाप्रभु जगन्नाथ को विराजित कर धर्म की नगरी में धूमधाम से रथयात्रा निकाली जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!