Uncategorized

रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने बल की मांग हेतु निगम अधिकारी पहुंचे थाना

कई कब्जेधारियों ने स्वयं से हटाया कब्जा जबकि कई अब भी है काबिज जिससे रेल्वे का कार्य हो रहा प्रभावित

रेलवे, निगम व पुलिस के सहयोग से जल्द हटाया जायेगा कब्जा

धमतरी। निगम के अधिकारी बुधवार को पुलिस बल की मांग के लिए सिटी कोतवाली पहुंचे थे, जल्द ही रेलवे के द्वारा निगम व धमतरी पुलिस के सहयोग से कब्जा हटाया जाएगा। रेलवे जमीन के कब्जेदारों को चार दिन का अल्टीमेटम मिला है। विदित हो कि धमतरी में ब्राडगेज के काम ने रफ्तार पकड़ी है। यहां स्टेशन भवन का काम पूरा हो गया, अब फिनिशिंग चल रही। प्लेटफॉर्म वॉल बना ली गई है। स्टेशन के आसपास भूमि समतलीकरण किया जा रहा। स्लीपर डंप कर लिया गया है, पटरी बिछाने का काम जल्द शुरु होगा। स्टेशन व आसपास काम करने के लिए रेलवे की जमीन खाली होने से कोई दिक्कत नहीं हो रही लेकिन गोदाम, क्वार्टर समेत अन्य निर्माण के लिए रेलवे के सामने जगह की कमी समस्या बन रही, खासकर अवैध कब्जों के कारण रेलवे का काम प्रभावित हो रहा है। इसलिए कब्जा हटाकर काम में तेजी लाने की योजना है, यही कारण है कि रेलवे जमीन के कब्जेदारों का चार दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। इधर अवैध कब्जे के कारण भले ही धमतरी में भले ही रेलवे के कार्य की गति धीमी है पर इसी परियोजना के तहत अभनपुर से केन्द्री तक तेजी से काम कर मेमु ट्रेन का संचालन शुरु कर दिया गया है। राजिम में पटरी बिछाई जा चुकी है, धमतरी जिले में कोड़ापार से डांडेसरा तक पटरी स्लीपर बिछाने का काम हो गया है। स्लीपर को गिट्टियों से पैक किया जा रहा है ताकि ट्रैक को मजबूती प्रदान किया सके। रेलवे की माल ट्रेलर गाड़ी के माध्यम से डांडेसरा के पास स्लीपर बिछाने का काम किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों की माने तो अभनपुर से कुरुद तक पटरी बिछाने का कार्य सितंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। सितंबर में ट्रायल किया जा सकता है। ट्रायल के बाद मेमु ट्रेन के संचालन का दायरा बढ़ाकर कुरुद तक किया जाएगा। कुरुद के लोगो को मेमु ट्रेन से अभनपुर, केन्द्री, मंदिर हसौद होते रायपुर तक जाने की सुविधा मिलेगी, वहीं धमतरी से राजिम केन्द्री 540 करोड़ की लागत की अमान परिवर्तन परियोजना का पूरा काम मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। सितंबर के बाद कुरुद से धमतरी तक 16 किमी पटरी बिछाने का काम युद्धस्तर पर होगा, पश्चात धमतरी में भी ट्रायल कर मेमु ट्रेन चलाने से शुरु होगी। कुछ समय तक मेमु ट्रेन चलने के बाद विभिन्न रुट की कुछ गाडिय़ों का संचालन धमतरी से किया जाएगा। फिलहाल रेलवे का फोकस कार्य तेजी से कराने पर है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!