Uncategorized

हिट एंड रन : कार ने ट्रक ड्रायवर को मारी ठोकर, मौके पर मौत


धमतरी। बीती रात्रि एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी जिसमें एक ट्रक ड्रायवर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग 1.30 बजे भखारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कोसमर्रा के पास ट्रक ड्रायवर सड़क पर ट्रक खड़ा कर पैदल चल रहा था तभी एक कार द्वारा ड्रायवर को ठोकर मार दिया गया जिससे ड्रायवर को गंभीर चोर आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उक्त मामला हिट एंड रन का है ड्रायवर को दुर्घटना ग्रस्त के बाद कार फरार हो गई। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!