Uncategorized

नगर निगम द्वारा रेनवाटर हार्वेस्टिंग निर्माण हेतु 16 लाख रुपये की राशि रिलीज

महापौर रामू रोहरा व निगम आयुक्त प्रिया गोयल द्वारा जल संरक्षण हेतु है गंभीर

धमतरी-महापौर रामू रोहरा व निगम आयुक्त प्रिया गोयल द्वारा जल संरक्षण हेतु गंभीर है.यही कारण है कि नगर निगम द्वारा वर्षा जल संचयन (रेनवाटर हार्वेस्टिंग) को प्रोत्साहित करने हेतु 515 भवन स्वामीयों का सर्वे निगम द्वारा किया गया था। इन भवन स्वामी द्वारा अमानत राशि फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (एफ.डी.आर.) के रूप में जमा की गई थी।नगर निगम के मार्गदर्शन में अनेक भवन स्वामी ने अपने-अपने घरों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली का सफलतापूर्वक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया है। इन भवन स्वामी ने निर्माण पूर्ण होने के उपरांत रेनवाटर हार्वेस्टिंग के फोटोग्राफ तथा आवेदन पत्र निगम कार्यालय में प्रस्तुत किए।इसके पश्चात, संबंधित क्षेत्र के उपयंत्री (सब इंजीनियर) द्वारा स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिन घरों में निर्माण कार्य नियमानुसार पूर्ण पाया गया है, उनके अमानत राशि को मुक्त (रिलीज) किया जा रहा है।
इस योजना के अंतर्गत कुल ₹16 लाख की राशि को भवन स्वामीयों के लिए रिलीज किया गया है।नगर निगम नागरिकों से अपील करता है कि वर्षा जल संचयन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!