Uncategorized

कल होगी निगम के वाटर फ़िल्टर की सफाई, शहर में बाधित रहेगी पानी सप्लाई

शहरवासियों से पानी भर कर रखने की अपील

नगर पालिका निगम धमतरी शहरी क्षेत्र अंतर्गत हर 6 माह में वाटर फिल्टर प्लांट की टंकी एवं आठ ओवरहेड टंकी की सफाई की जाती है। शहर क्षेत्र अंतर्गत 8 टंकियां की सफाई हो चुकी है। वाटर फिल्टर प्लांट का बड़ा ब्रिज की सफाई किया जाना है।कल सुबह 9:00 बजे से ब्रिज की सफाई चालू हो जाएगी जो शाम 5:00 बजे तक चलेगा। इस कारण से कल शाम शहर में पानी सप्लाई बाधित रहेगी। शहर वासियों से अपील है कि कल सुबह पानी स्टोर करके रख ले। 20 जून शुक्रवार को सुबह यथावत पानी सप्लाई सभी वार्डों में पर्याप्त मात्रा में हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!