Uncategorized

ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, टली बड़ी दुर्घटना

फायर बिग्रेड व विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल घटना स्थल पहुंचकर पाया आग पर काबू


धमतरी। आज अचानक विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। कुछ ही पलो में आग बढऩे लगा और पूरे ट्रांसफार्मर में आग फैल गई। जिसके पश्चात आसपास के लोगो में हड़कम्प मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 12.30 बजे नये बस स्टैण्ड के बाहर स्थित ट्रांसफार्मर में धुआं के साथ आग लग गई। कुछ देर में आग तेजी से बढऩे लगा। और आग पूरे ट्रांसफार्मर में फैल गई। जिससे लोगो में हड़कम्प मच गया। ट्रांसफार्मर जलने के साथ ही फूटने की आवाज भी आने लगी। चिंगारी आसपास गिरने लगा। जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आंशका बनी रही। लेकिन जैसे ही इसकी सूचना विद्युत विभाग व फायर बिग्रेड को दी गई। दोनो विभाग के कर्मचारी कुछ मिनटो में ही मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु हुआ। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। जिसके पश्चात आसपास के लोगो ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!