Uncategorized

9 से 11 मार्च तक मनाया जाएगा श्री श्याम बाबा का फाल्गुन महोत्सव

9 को मठ मंदिर से श्याम बाबा मंदिर तक निकाली जाएगी भव्य निशान यात्रा


धमतरी। श्री श्याम बाबा के त्रिदिवसीय फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर श्याम बाबा के भजन-कीर्तन व महाप्रसादी वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। 9 मार्च रविवार को बाबा की निशान यात्रा दोपहर 3 बजे मठ मंदिर से श्याम बाबा मंदिर तक निकाली जाएगी। निशान यात्रा के पश्चात भव्य प्रसादी का आयोजन किया गया है। 10 मार्च सोमवार को शाम 7 बजे से विराट भजन संध्या, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक मधुसूदन अग्रवाल की मधुर वाणी से, मीठे-मीठे भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

11 मार्च मंगलवार को शाम 3 बजे से बाबा का अखंड पाठ प्रारंभ होगा, जिसके पश्चात सुप्रसिद्ध भजन गायक मधुसूदन अग्रवाल मधुर वाणी से बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। पाठ के पश्चात भव्य महाप्रसादी की व्यवस्था की गई है। वहीं बाबा का अखंड पाठ, महाप्रसादी वितरण, आकर्षक आतिशबाजी, बाबा का छप्पन भोग का आयोजन भी होगा। उक्त जानकारी सुरेश गोयल सचिव, श्री श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट, धमतरी द्वारा दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!