Uncategorized

मै चुनाव लडऩे नहीं आपसे एक परिवारिक रिश्ता बनाने आया हुँ – ताम्रध्वज साहू

मुझे बाहरी प्रत्याशी बोलने वाले भाजपाई प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल क्यो नही उठाते ? - ओंकार साहू

महासमुंद लोकसभा अंतर्गत कुरुद विधानसभा क्षेत्र मे हुआ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन
मूलचंद सिन्हा
कुरुद। महासमुंद लोकसभा अंतर्गत कुरुद विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन पुराना मंडी कुरुद मे लोकसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में हुआ। वरिष्ठ नेताओं द्वारा सम्मेलन में कार्यकताओ मे जोश भरा गया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि मै चुनाव लडऩे नही आया एक परिवारिक रिश्ता बनाने आया हु।

श्री साहू ने कहा की लोकसभा पूरे देश का चुनाव होता है कोई कही पर चुनाव लड़ सकता है , भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अफवाह फैलाकर मुझे बाहरी प्रत्याशी बोलने वाले मोदी पर क्यो सवाल नही उठाते ? धमतरी विधायक ओंकार साहू ने भाजपा पर आरोप लागते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा पर झूठी एफआरआई दर्ज किया जा रहा। कांग्रेस नेताओं पर ईडी की दबाव पूर्व कार्यवाही कर आपने पाले ले रहे है । कार्यकर्ता सम्मेलन मे पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, लेखराम साहू, डा लक्ष्मी ध्रुव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विपिन साहू नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर, तारिणी नीलम चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष कान्ति सोनवानी, जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, छाया विधायक हेमंतलक्ष्मी कान्ता साहू, पूर्व नपं अध्यक्ष भारत नाहर सहित ने भाजपा की कथनी और करनी, मोदी की गारंटी पर जमकर भड़ास निकाली।

इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी ब्लाक अध्यक्ष आशीष शर्मा डीहु राम साहू. जिला पंचायत सभापति सुमन संतोष साहू निरंजन साहू रमेशर साहू महिम शुक्ला पप्पू राजपूत मनीष साहू चुम्मन दीवान मनोज अग्रवाल योगेश चंद्राकर तुकेश साहू उत्तम साहू डुमेश साहू सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ट के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस महामंत्री प्रमोद साहू और कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहना ने आभार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!