Uncategorized

देमार-तरसीवा मार्ग चौड़ीकरण की स्वीकृति, क्षेत्रवासियों ने विधायक ओंकार साहू का जताया आभार


धमतरी। क्षेत्र की अति आवश्यक मांग को पूरा करते हुए धमतरी विधायक ओंकार साहू ने देमारझ्रतरसीवा मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति दिलाई है। इस निर्णय से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे, जिसे अब जाकर मंजूरी मिली है। विधायक श्री साहू के दरगाहन दौरा कार्यक्रम के दौरान ग्राम तरसीवा के बाजार चौक में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने गाजे-बाजे, आतिशबाज़ी और नारेबाज़ी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह सौगात न केवल तरसीवा बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए विकास का नया रास्ता खोलेगी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर, योगेश बाबर (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष), भारती चंद्रहास साहू (जनपद सदस्य), योगेश मारकंडे (जनपद सदस्य), गुरुगोपाल गोस्वामी, गोपालन पटेल, नीलमणि साहू, दामोदर पूरी गोस्वामी, राघुवीर रामटेके, नरसिंग साहू, रंजीत साहू, सरपंच प्रतिनिधि उमेश सिन्हा , चित्रांश साहू, घासीराम साहू, जीवराज साहू, मुकेश यादव, धर्मेंद्र पटेल, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर ने कहा कि विधायक ओंकार साहू ने जिस त्वरित पहल से क्षेत्र की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी की है, वह सराहनीय है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से न केवल आमजन के जीवन में सहूलियत होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और व्यापार को भी सीधा लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!