कार ने मोपेड को मारी ठोकर,चालक घायल, कार हुआ अनियंत्रित, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त
रुद्री रोड में कलेक्टर बंगला के पहले की घटना

धमतरी। बुधवार दोपहर रूद्री रोड में बड़ा हादसा टल गया। कार चालक ने मोपेड को ठोकर मार दी जिससे सवार घायल हो गया।कार की वजह से बिजली का पोल भी टूट गया। रूद्री पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्यवाही में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार टीवीएस मोपेड क्रमांक सीजी 05 एटी 1138 का चालक मनोज कुमार ध्रुवंशी 42 वर्ष बठेना निवासी रूद्री की ओर जा रहा था। इसी तरह शहर की ओर से ही कार क्रमांक एम 20 सीजी 2135 रूद्री की ओर जा रही थी। न्यायिक कालोनी के पास कार ने मोपेड को ठोकर मार दी और अनियंत्रित होकर
नीचे जा घुसी।इस दौरान बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार में दो युवती सहित कार चालक सवार थे। हादसे में मोपेड चालक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। कार में बीयर की बोतल भी मिली है।इस संबंध में रुद्री थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि कार चालक ने मोपेड को ठोकर मार दी जिससे मोपेड चालक घायल हो गया। इलाज के लिए वरदान एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी कार सवार को मुलाहिजा के लिए भेजा गया है आगे की कार्यवाही की जाएगी।