Uncategorized

धमतरी शहर को दो जोन में बांटकर बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग है अधूरी

5 माह पूर्व छग चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, धमतरी जिला इकाई ने ज्ञापन सौंप रखी थी मांग


धमतरी। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, धमतरी जिला इकाई ने शहर में लगातार बढ़ रही विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या, बिजली की बढ़ती मांग तथा विद्युत विभाग के संसाधनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए धमतरी शहर को दो जोन में विभाजित करने एवं विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग 5 माह पूर्व कार्यपालन अभियंता छग विद्युत मंडल धमतरी के नाम ज्ञापन सौंपकर की थी। इस दिशा में अब तक सार्थक पहल नहीं हो पाई है। इस संबंध में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश (राजा) रोहरा, प्रदेश मंत्री आलोक पांडे, कैलाश कुकरेजा अध्यक्ष, जिला इकाई धमतरी, मितेश जैन मीडिया प्रभारी एवं सदस्यता प्रभारी ने पूरजोर तरीके से मांग को रखा था। चेंबर ने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि धमतरी शहर की जनसंख्या और व्यावसायिक गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही घरेलू, व्यावसायिक एवं औद्योगिक विद्युत कनेक्शनों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में एक ही जोन के माध्यम से शहर की विद्युत व्यवस्था संचालित होने के कारण विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्य का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में शहर को दो जोन में विभाजित करना समय की आवश्यकता बन गई है। वर्तमान में विभाग के पास सीमित फ्यूज ऑफ कॉल वाहन उपलब्ध होने के कारण बिजली संबंधी शिकायतों एवं दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके तक पहुंचने में समय लग सकता है। इसके अतिरिक्त ट्रांसफार्मर से संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक उपकरणों एवं सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता भी महत्वपूर्ण है। समय पर सुधार कार्य नहीं होने से आम नागरिकों, व्यापारियों एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए शहर को भौगोलिक एवं उपभोक्ता संख्या के आधार पर दो जोन में विभाजित किया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!