Uncategorized

नदी किनारे जबर्रा नाइट ट्रेक में रोमांच, प्रकृति और संस्कृति का संगम

3 राज्यों एवं 11 शहरों के 46 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, 15 किमी के ट्रैक्टर ट्रेल ने बनाया यादगार


धमतरी. यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया धमतरी यूनिट द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय जबर्रा नाइट ट्रेक एवं कैंपिंग कार्यक्रम रोमांच, प्रकृति, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता से भरपूर रहा। इस आयोजन में तीन राज्यों और 11 शहरों से आए कुल 46 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत इंडियन कॉफी हाउस, सिहावा चौक से हुई, जहाँ धमतरी विधायक ओंकार साहू ने ट्रेकिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जबर्रा पहुँचने के बाद प्रतिभागियों ने सूर्यास्त के समय डोंगरी पर ट्रेकिंग की और बेस कैंप में कैंपफायर, मनोरंजक खेल एवं सामूहिक गतिविधियों का आनंद लिया। चेयरमैन हुकुमचंद जैन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के करीब लाना और युवाओं में साहसिक गतिविधियों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अध्यक्ष रमेश देव ने स्थानीय समिति के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की सहभागिता ऐसे आयोजनों को सफल और यादगार बनाती है। रात में लगभग 20 प्रतिभागियों ने नदी के उथले पानी और घने जंगल के बीच रोमांचक नाइट ट्रेकिंग की। रात्रि 12 बजे शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने दिव्य अमृत खीर का सेवन किया। दो ट्रैक्टरों में सवार होकर सभी 46 प्रतिभागियों ने लगभग 15 किलोमीटर का रोमांचक ट्रैक्टर ट्रेल पूरा किया और एक बड़ी पहाड़ी पर चढ़ाई कर प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया। सचिव सुबोध महावर ने बताया कि ऐसे अभियान साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा व डीएफओ श्रीकृष्ण यादव द्वारा लगातार पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम समन्वयक धनंजय सोनकर ने कहा कि जंगल में साथ रहना, भोजन तैयार करना और कठिन रास्तों पर एक-दूसरे का सहयोग करना टीम भावना को बढ़ावा देता है।?कार्यक्रम में सुरक्षित भव फाउंडेशन के डॉ. संदीप धूपड़ ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर जागरूकता सत्र लिया। इसके बाद प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया और प्रतिभागियों ने अपने घरों के लिए प्रस्थान किया। इस अभियान में प्रीति साहू, अंशुल अग्रवाल, नरेश माखीजा, सुनील गुरनानी, डॉ. शक्ति वर्मा, डॉ. प्रीति वर्मा, इनाया वर्मा, डॉ. शेषनारायण चंद्राकर, देवेंद्र कुमार साहू, चंद्रहास साहू, दीपक चांदवानी, किरण कुमार साहू, विनेश्वरी साहू, त्रिलोक चंद्राकर, ज्योतिप्रकाश निषाद, तेज प्रकाश रिगरी, लाभ रिगरी, लाभांश रिगरी, गणराज धीवर, हरदेव सिंह गिल, श्रीमती गिल, सतानंद तिवारी, सुरेश साहू, सुषमा नंदा, पूजा धूपर, संदीप धूपर, हुकुमचंद मिनी, रमेश देव, मनीष चंद्राकर, वेंकटेश्वर साहू, धनंजय सोनकर, योगेश गुप्ता, सुबोध महावर, डॉ. कीर्ति महावर, जीवनलता साहू, राजन जैन, सचित मिश्रा, सान्या चंद्राकर, दिव्या चौधरी, गुंजिता जायसवाल, प्रिया माणिकपुरी, मनीष खोब्रागड़े, उमा आदिल, अभिरुचि आदिल, निशा सिंह एवं सत्यजीत रानसिंग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!