Uncategorized

लोहरसी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ समर कैंप का समापन

जिला साहू संघ धमतरी के तत्वाधान में खरतूली परिक्षेत्र अंतर्गत झरिया साहू समाज लोहरसी में 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच ग्राम पंचायत लोहरसी श्रीमती महेश्वरी गजेंद्र ने साहू समाज द्वारा सर्व समाज के बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप की सराहना की एवं आयोजको को शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि जिला साहू संघ कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू ने समर कैंप को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। विशिष्ट अतिथि महिला एवं बाल विकास अधिकारी गजानन साहू ने बच्चों को नित नए चीज़ सीखने के लिए प्रेरित किया। खरतुली परिक्षेत्र अध्यक्ष रूपेंद्र गंजीर ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों का केवल मनोरंजन करना नहीं बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों की पहचान कर अपने व्यक्तित्व विकास के साथ साथ देश एवं समाज में आगे बढ़ाने की सीख देना है। खरतुली परिक्षेत्र उपाध्यक्ष महेश्वर गंजीर ने बच्चों को आगामी वर्षों में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। परिक्षेत्र संरक्षक श्री भरत लाल साहू ने शारीरिक शिक्षा, बौद्धिक विकास व बुरी लतों, बुरे व्यसनों से दूर रहने की सलाह दी। ग्रामीण अध्यक्ष श्री प्रेमलाल गंगबेर ने प्रतिदिन की गतिविधियों और कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। 10 दिवसीय समर कैंप में ट्रेनर के रूप में श्रीमती विजयलक्ष्मी गंजीर, भरत लाल साहू व अरुण गंजीर का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बच्चों को पेपर क्राॅफ्ट, योगा, पारंपरिक खेल, व्यायाम, रंगोली, मेहंदी क्ले आर्ट इत्यादि प्रकार के रचनात्मक कार्य व कलाकृति बनाना सिखाए।
समापन समारोह में नंदकिशोर साहू, खरतुली परिक्षेत्र सचिव उमाशंकर साहू, संगठन सचिव तीर्थराज साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज गंगबेर, ग्रामीण उपाध्यक्ष दयानंद साहू, महिला उपाध्यक्ष सुनीता गंजीर, महिला संगठन सचिव गीता साहू, संरक्षक भाऊलाल साहू, सरजू राम गंगबेर, हेमू गंगबेर, गौरी साहू, समाज सेवक सांवली राम साहू व बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!