आयुक्त प्रिया गोयल के निर्देश पर शहर को स्वच्छ बनाने जुटी है निगम टीम

आयुक्त प्रिया गोयल के आदेशानुसार धमतरी शहर को साफ सुथरा रखने सभी वार्डों में सफाई अभियान स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 प्रारंभ किया गया है. जिसमें वार्डों में नोडल अधिकारी बनाए गए हैं और जिम्मेदारी दिया गया है जिसका असर दिखाई दे रहा है. सभी सुबह से वार्डों में विभिन्न नालियों की सफाई आवास योजना ,नगर निगम से संबंधित योजनाओं की जानकारी,एवं लोगों को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले स्वच्छता दीदीयो को ही कचरा देने का निर्देश दे रहे हैं, कचरा किसी भी हालत में बाहर नहीं फेंकना है, फेके जाने पर कार्रवाई किया जा रहा है, डेयरी वालों को नालियों में गोबर नहीं बहाने,दुकानदारों को कचरा, दुकान, खोलते और बंद करते समय बाहर नहीं फेंकना है, सख्त हिदायत दिया जा रहा है।
*रामसागरपारा वार्ड पार्षद वार्डवासियो को कर रहे हैँ स्वच्छता के प्रति जागरूक व निगम टीम का सहयोग*
रामसागरपारा वार्ड पार्षद शैलेश रजक द्वारा स्वच्छता के प्रति अपने वार्ड में सुबह से उठकर लोगों के घर-घर जाकर सफाई के प्रति समझाइश दी जा रही है.सफाई कर्मचारीयो के साथ सहयोग प्रदान कर,रहे है,साथ में वार्ड के नागरिक एवं वार्ड नोडल अधिकारी मो शेर खान,सफाई सुपर वाइजर सुनील कुमार रजक,ओंकार, धरम,सफाईकर्मी , स्वच्छता दीदीया,सहयोग प्रदान कर रहे है।