Uncategorized

विधायक अजय चंद्राकर के जन्मदिवस पर सेवा, सम्मान और जनसंपर्क के विविध कार्यक्रम संपन्न

पेंसिल आर्ट भेंट कर किया सम्मान, निःशुल्क हृदय जांच शिविर एवं रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित

भखारा- क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के जन्मदिवस के अवसर पर अटल चौक सहित विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने विधायक अजय चंद्राकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित कीं।
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकृष्ण पांवरिया, उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों ने नगर के युवा कलाकार अनुराग सोनवानी द्वारा तैयार की गई आकर्षक पेंसिल आर्ट विधायक अजय चंद्राकर को भेंट कर सम्मानित किया। इस अनूठी कलाकृति की उपस्थितजनों ने सराहना की।जन्मोत्सव के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भखारा अस्पताल में निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों की निःशुल्क ईसीजी जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद मरीजों की अन्य आवश्यक जांचें भी निःशुल्क कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
इसी क्रम में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। विधायक अजय चंद्राकर ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके इस मानवीय एवं प्रेरणादायी योगदान की सराहना की तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।अटल चौक में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अजय चंद्राकर ने अपनी शैली में उपस्थितजनों से संवाद किया। उन्होंने सभी के स्नेह, शुभकामनाओं एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!