Uncategorized

कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विधायक अजय चंद्राकर ने किया विमोचन

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा धमतरी के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन पूर्व मंत्री और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने किया। कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम के दौरान जिला संरक्षक राजेंद्र चंद्राकर जिला अध्यक्ष चंदुलाल चंद्राकर एवं तहसील अध्यक्ष राजेश पाण्डेय द्वारा तहसील शाखा कुरुद में प्रस्तावित जगह में कर्मचारी भवन के निर्माण हेतु 20 लाख रूपये की स्वेच्छा अनुदान की मांग विधायक से की गयी। संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा कर्मचारियों के विभिन्न मांगों एवं समस्याओ को रखा गया जिस पर शीघ्र हीं निराकरण होने का आश्वासन विधायक ने दिया। तहसील शाखा में कर्मचारियों हेतु कर्मचारी भवन की मांग छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी। संगठन के लिए भूमि प्रस्तावित किया गया है जिस हेतु भवन निर्माण शीघ्र किया जा सके इसे लेकर स्वेछाअनुदान राशि की मांग संगठन द्वारा विधायक से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से के के बैस महेन्द्र साहू, उत्तम साहू, ममता ध्रुव, सुमन शर्मा, अविनाश साहू, टी एल कोसले, राजेश साहू देव कुमार नरेन्द्र साहू, पवन बांसकर, भुनेश्वर साहू लक्ष्मीनारायण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!