Uncategorized

अब सुबह 7 से 11 बजे तक लगेगी कक्षाएं

गर्मी के चलते और आधा घंटा पहले कक्षाएं लगाने डीईओ ने किया आदेश जारी

दो पालियों वाले स्कूलो में हाई व हायर सेकेण्डरी की कक्षाएं लगेगी सुबह 11 से शाम 4 बजे तक
धमतरी। बढ़ते गर्मी के प्रकोप को देखते हुए शिक्षक संघ व पालकों द्वारा प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों की कक्षाएं सुबह लगाने की मांग हो रही थी। जिस पर शिक्षा विभाग द्वारा निर्णय लेते हुए आदेश जारी किया गया था। इसके तहत लोकसभा निर्वाचन आदर्श आचार संहिता अवधि तक स्कूल एकल पाली में संचालित समस्त शासकीय व अशासकीय शालाएं प्रात: 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित करने एवं दो पालियो में संचालित समस्त शासकीय व अशासकीय शालाएं जिनमें प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला की कक्षाएं प्रात: 7.30 से 11.30 बजे तक व हाई एवं हायर सेकेण्डरी शाला की कक्षाएं प्रात: 11.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक लगाने का आदेश जारी किया गया था। बढ़ते गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले द्वारा आदेश में संसोधन करते हुए नया आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत अब जिले के समस्त स्कूलो में आधा घंटा पहले सुबह 7 से 11 बजे तक स्कूल लगाने का आदेश दिया गया है। वहीं ऐसे स्कूल जहां दो पालियो में शालाएं लगती है वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 7 से 11 बजे तक व दूसरी पाली में हाई व हायर सेकेण्डरी की कक्षाएं सुबह 11 से शाम 4 बजे तक लगाए जाएंगे। यह आदेश 30 अप्रैल तक लागू होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!