Uncategorized

धान खरीदी का कल अंतिम दिन : जिले में 1 लाख 21 हजार से अधिक किसानों ने बेचा धान

की जा चुकी है 57 लाख 63407 क्विंटल धान की खरीदी, 1366 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान


धमतरी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु कुल 74 समितियों में 1,29,592 किसानों का 1,27,712.68 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत है। 15 नवंबर 2025 से अब तक 1,20,598 किसानों से 57,63,407.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी कुल राशि 1366.57 करोड़ रुपये है। अब तक 1,14,813 किसानों को 1300.45 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। 29 जनवरी 2026 के लिए 1375 किसानों को 52,672.80 क्विंटल धान खरीदी हेतु टोकन जारी किए गए हैं। अभी तक उपार्जित धान में से 25,12,966.90 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है, जबकि 32,50,440.70 क्विंटल धान का उठाव शेष है।
99321 किसानों द्वारा 6414 हेक्टेयर रकबे का समर्पण
जिले में धान खरीदी प्रक्रिया अंतिम दौर में है। कल 30 जनवरी को धान खरीदी का अंतिम दिन है। इसके पूर्व अब तक 99,321 किसानों द्वारा 6414.80 हेक्टेयर रकबे का समर्पण कराया जा चुका है। इससे कई किसानों में नाराजगी है। वहीं राजनीतिक पार्टियों द्वारा इसे मुद्दा बनाकर विरोध किया जा रहा है। आरोप है कि धान खरीदी से बचने जबरदस्ती रकबा समर्पण कराया गया है।
जिले में सुचारु व व्यवस्थित ढंग से जारी रही धान खरीदी – कलेक्टर अबिनाश मिश्रा
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि 30 जनवरी तक धान खरीदी होगी। 31 जनवरी शनिवार है इसलिए धान खरीदी नहीं होगी। ऐसे में कल अंतिम दिन है। धान खरीदी की तिथि बढ़ाने का निर्णय शासन स्तर का मामला है। जिले में सुचारु व व्यवस्थित ढंग से धान खरीदी अनवरत जारी रहा। केन्द्रो में किसी प्रकार की अव्यवस्था या परेशानी किसानों को न हो इसलिए वे स्वयं भी लगातार निरीक्षण व दौरे पर रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!