Uncategorized

42 पौवा देशी प्लेन शराब के अवैध शराब विक्रेता गिरप्तार, रुद्री पुलिस ने कार्यवाही

रूद्री पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा मजराटोला में अपने घर में अवैध रुप से शराब रखकर बिक्री किया जा रहा है की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी रूद्री डीएसपी. परि.विंकेश्वरी पिंदे द्वारा टीम के साथ रेड कि कार्यवाही कि गई।
जहां पर ग्राम भटगांव मजराटोला में छोटूराम पिता खेलू राम ध्रुव के घर में एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा हुआ अवैध शराब को हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के समक्ष आरोपी छोटु राम ध्रुव पिता खेलू राम ध्रुव के पास घर से एक प्लास्टिक बोरी में 42 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 3,360रूपये एवं बिक्री रकम 470रूपये जुमला किमती 3830रूपये गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रुद्री डीएसपी.परि.विंकेश्वरी पिंदे,सउनि.घनश्याम वर्मा,प्रआर.बिरेंद्र लारेंन्द,आर.योगश नाग, राजेंद्र नायक, देवशंकर सोम,गिरधारी निषाद मआर.जैनी मंडावी,शबा मेमन का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!