Uncategorized

बेहतर पुलिसिंग के साथ अपराधो की रोकथाम व नियंत्रण है प्राथमिकता – राजेश जगत

वर्तमान कोतवाली प्रभारी काफी समय है जिले में पदस्थ, मगरलोड, बोराई, कुरुद, अर्जुनी जैसे महत्वपूर्ण थानों में प्रभारी के रुप में दे चुके है सेवायें

जुआ, सट्टा, अवैध शराब सहित नशे सभी अवैध कारोबार पर होगी सख्ती, चोरी सहित अन्य अपराधों पर रहेगी पुलिस मुस्तैद

धमतरी। एसपी सूरज सिंह परिहार द्वारा कुछ दिन पूर्व जिले के कानून व्यवस्था में कसावट लाने कई थानों के प्रभारियों का तबादला किया गया जिसके तहत निरीक्षक राजेश जगत को जिले के सबसे प्रमुख थाने सिटी कोतवाली का प्रभार सांैपा गया। श्री जगत चार्ज सम्भाल चुुके है जिसके पश्चात आलाअधिकारियों के मार्गदर्शन में बेहतर पुलिसिंग को अंजाम देने जुटे है।
चर्चा के दौरान श्री जगत ने कहा कि सिटी कोतवाली थानान्तर्गत सभी प्रकार के अपराधों पर नियंत्रण की दिशा में कार्य किया जायेगा। जुआ, सट्टा, अवैध शराब, गांजा सहित नशे के सभी प्रकार के अवैध कार्यो पर सख्ती बरती जाएगी। इसके अतिरिक्त शहर मेंं हुए चोरी की वारदातो पर गंभीरता पुलिस रहेगी। साथ ही अन्य गंभीर अपराधो पर पुलिस मुस्तैद रहेेगी। बेहतर पुलिसिंग के साथ अपराधों पर रोकथाम व नियंत्रण उनकी प्राथमिकता रहेगी। पेट्रोलिंग व पुलिस रिस्पांस टाईम को और भी बेहतर किया जायेगा। फरियादियों की शिकायतों पर तत्काल पुलिस संज्ञान लेकर एक्शन लेगी। शहर के असामाजकि तत्वों, गुंडा, बदमाशो पर पुलिस की नजर रहेगी। कोई भी व्यक्ति जो कानून व्यवस्था बिगाडऩे का कार्य करेगा उस पर पलिस सख्ती बरतेगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि निरीक्षक राजेश जगत काफी समय जिले में पदस्थ है। इस दौरान उन्होने जिले के कई थानों में बेहतर पुलिसिंग को अंजाम दिया है। पूर्व में वे मगरलोड, बोराई, कुरुद, अर्जुनी जैसे महत्वपूर्ण थानों में प्रभारी के रुप में सेवायें दे चुके है। इस दौरान थाना क्षेत्र में अपराधों के रोकथाम व नियंत्रण में श्री जगत सफल रहे। शहर वासियों को उनसे इसी प्रकार की बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद है।
बता दे कि सिटी कोतवाली जिला मुख्यालय में होने के साथ ही अपराध, राजनीतिक व अन्य मामलो में संवेदनशील रहता है। व्हीआई मूव्हमेंट सबसे ज्यादा मुख्यालय में ही होता है। वृहद आयोजन, सभा, विरोध, प्रदर्शन सर्वाधिक जिला मुख्यालय में होता है। ऐसे मे शहर में कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखना बड़ी चुनौती रहती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!