Uncategorized

जिला शिक्षा विभाग ने करायी त्वरित कराया चिकित्सकीय परीक्षण, सभी छात्र पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित

 

धमतरी- सूचना पर तीन साल पहले कुत्ते ने जिस छात्र को काटा, उसने 18 सहपाठियों को नोचा के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विस्तृत चिकित्सकीय परीक्षण एवं काउंसलिंग कराई। जांच में संबंधित छात्र सहित सभी 18 छात्र शारीरिक एवं मानसिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ पाए गए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलौटी, विकासखंड कुरूद के कक्षा 11वीं के छात्र निखिल कुमार निषाद को लगभग तीन वर्ष पूर्व आवारा कुत्ते ने काटा था। उस समय छात्र को नियमानुसार एंटी-रेबीज टीकाकरण का पूरा कोर्स कराया गया था। हाल ही में प्रकाशित समाचार के बाद जिला चिकित्सालय धमतरी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्र का स्वास्थ्य परीक्षण एवं काउंसलिंग की, जिसमें वह पूरी तरह सामान्य एवं स्वस्थ पाया गया।
इसी प्रकार, घटना के बाद जिन 18 विद्यार्थियों के संपर्क में छात्र आया था, उनका भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोर्रा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा परीक्षण किया गया। संक्रमण से संबंधित कोई लक्षण नहीं पाए जाने के बावजूद एहतियात के तौर पर सभी 18 विद्यार्थियों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। सभी विद्यार्थी वर्तमान में पूर्णतः स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं।
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान छात्र ने बताया कि कबड्डी खेल में हारने के बाद उसने दोस्तों के साथ शरारतवश ऐसा व्यवहार किया था। चिकित्सकीय परीक्षण में किसी भी प्रकार के रेबीज अथवा अन्य संक्रमण संबंधी लक्षण नहीं पाए गए।
शिक्षा अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे मामलों में अफवाहों अथवा भ्रामक जानकारियों पर विश्वास न करें तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी शंका होने पर चिकित्सकों की सलाह लें। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि संबंधित सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य सामान्य है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!