Uncategorized

अर्जुनी पुलिस की दो अलग-अलग कार्यवाहियों में दो आरोपी गिरफ्तार, कुल 42 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 3360 रूपये जब्त

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
प्रथम प्रकरण ग्राम देवपुर, झिरियाबांध रोड ईंट भट्ठा के पास आरोपी बिसाहू केंवट (42 वर्ष) के कब्जे से बिक्री हेतु रखी गई 18 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई।
जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,440 रूपये है। आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
द्वितीय प्रकरण ग्राम शंकरदाह, चिकन सेंटर के सामने आरोपी नीलम साहू (22 वर्ष) के कब्जे से बिक्री हेतु रखी गई 24 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,920 रूपये है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई।
दोनों प्रकरणों में कुल 42 पाव देशी प्लेन शराब (अनुमानित मूल्य 3,360 रूपये) जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!