Uncategorized

समर्थको हर्षोल्लास के साथ मनाया पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेन्द्र साहू का जन्मदिन


धमतरी। आज पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेन्द्र साहू का जन्मदिन है। इस अवसर पर समर्थको द्वारा हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। घड़ी चौक के पास समर्थकों द्वारा रंजना साहू को बधाई देते हुए जन्मदिन की खुशियां बिखेरी। इस मौके पर आज सुबह से उनके समर्थको व शुभचिंतको द्वारा उनसे भेंट कर व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां दे रहे है। इस मौके पर पर चर्चा के दौरान रंजना साहू ने कहा कि वे जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य व सुख समृद्धि की कामना करते है। लगातार क्षेत्र तरक्की की ओर अग्रसर हो, सभी सुखी व स्वस्थ्य रहे यही कामनाओं के साथ जन्म दिन मनाते है। आज दिन की शुरुआत बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद व भगवान के पूजा के साथ होती है। जन्म दिन पर नेताओं द्वारा उन्हें बधाईयां दी जा रही है। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा, सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर, विजय साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!