Uncategorized

जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने की पूजा-अर्चना, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

धमतरी- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने अपने जन्मदिवस के पावन अवसर पर धार्मिक स्थलों में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने धमतरी में विराजमान दक्षिण मुखी हनुमान जी, रुद्रेश्वर महादेव, आदि शक्ति माता अंगार मोती, माता शीतला भवानी तथा मां विंध्यावासिनी माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रीमती साहू ने कहा कि आस्था और सेवा ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य है। जनता का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने ईश्वर से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिरों में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने भी उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!