Uncategorized

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु धमतरी पुलिस की अभिनव पहल,आवारा मवेशियों को पहनाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट

मानव जीवन एवं पशुधन की सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा, रात के समय सड़क पर बढ़ेगी दृश्यता

एसपी.धमतरी के निर्देशानुसार धमतरी पुलिस यातायात प्रभारी उनि.खेमराज साहू एवं उनकी टीम द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।इसी क्रम में एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत सड़क मार्ग में खड़े, बैठे एवं घूमने वाले आवारा मवेशियों के गले में रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट लगाए जा रहे हैं।अंधेरे व रात के समय वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद मवेशी दूर से ही स्पष्ट रूप से दिखाई दें।सड़क दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली जन-हानि एवं पशुधन की हानि को रोका जा सके। यातायात को सुचारु एवं सुरक्षित बनाना। रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन गुजराती संघ एवं पशुधन विकास विभाग द्वारा भेंट किए गए हैं। इनका प्रयोग कर यातायात पुलिस ने एक नवाचार के रूप में सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!