Uncategorized

सार्थक स्कूल में समाजसेवी परिवार का सराहनीय योगदान

दिशिता और शासन ने विशेष बच्चों को एग्जामिनेशन पैड की भेंट, पढ़ाई में बढ़ेगा आत्मविश्वास


धमतरी। मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण एवं सेवा केंद्र सार्थक स्कूल धमतरी में समाजसेवी किरण महेश सेठिया की पोती दिशिता कांकरिया रायपुर एवं पोता शासन सेठिया धमतरी, विशेष बच्चों से मिलने पहुंचे और उन्हें लिखने तथा परीक्षा देने में सहायक एग्जामिनेशन पैड भेंट किए। प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, मुकेश चौधरी, देविका दीवान एवं काजल रजक ने बताया कि, दिव्यांग बच्चों के लिए पैड का उपयोग लिखने और ड्रॉइंग करने में अत्यंत सहायक होता है, क्योंकि वे सामान्य कागज़ को सहज रूप से नहीं पकड़ पाते।एग्जामिनेशन पैड पर पेपर दबाकर लिखने से बच्चों को स्थिरता मिलती है, अक्षर साफ बनते हैं, ड्रॉइंग व रंग भरना आसान होता है। इस सहयोग से उनकी पढ़ाई-लिखाई सुगम होगी और वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकेंगे।दिशिता और शासन ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस प्रकार की पहल आगे भी निरंतर जारी रहेगी। सहयोग के लिए, स्कूल की ओर से मुकेश चौधरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बच्चों के पालक और आया बाई सुनैना गोड़े उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!