खेल पखवाड़ा:बैडमिंटन टूर्नामेंट में राज्य भर के अंडर 17 व 40 प्लस के साथ, सीनियर्स खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा रोमांचक मुकाबला
धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा तीन पीढ़ी को एक साथ खेल के मैदान में उतारने का बने माध्यम

11 हजार प्रथम,दूसरा 5 हजार के साथ ट्रॉफी और अनेक आकर्षक पुरस्कार
धमतरी- खेल पखवाड़ा विभिन्न आयोजनों के बाद अब बैडमिंटन को लेकर करवट लेने वाला है इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम के बालक के साथ 40 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ खिलाड़ी के साथ ही सीनियर्स के बीच अलग-अलग मुकाबला 18 एवं 19 अप्रैल को होना है जिसके लिए राज्य भर के खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए धमतरी आ रहे हैं उक्त आयोजन में धर्म प्रेमी समाज सेवी एवं खेल पखवाड़ा के संरक्षक पंडित राजेश शर्मा द्वारा प्रथम 11000 हजार रुपया तथा दूसरा ईनाम 5000 रूपए के साथ ही अनेक आकर्षक पुरस्कार एवं ट्रॉफी भी रखा गया है.बेडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारी का जायजा आयोजन समिति सहित जनप्रतिनिधियों ने किया.बैडमिंटन प्रतियोगिता के आयोजन स्थल इंडौर स्टेडियम में कल से होने वाले इस ट्रॉफी के लिए तैयारी का जायजा लेने के लिए आयोजन समिति के संरक्षक पंडित राजेश शर्मा सहित राजेंद्र शर्मा, योगेश रायचुरा, भावेश रजक पहुंच कर कार्यों को अंतिम रूप दिया गया।उक्त आयोजन से जुड़े अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी ने बताया कि इंडौर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस आयोजन मे भाग लेने के लिए आने वाले प्रतिभागियों को समुचित सुविधा प्रदान करने के लिए एक जनप्रतिनिधि के रूप में हुए प्रतिबद्ध है वही निगम के खाद्य विभाग अध्यक्ष पिंटू यादव ने कहा है कि गर्मी के बावजूद बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों में काफी उत्सुकता है उन्होंने इंडौर स्टेडियम में सुबह शाम को वॉक करने वाले लोगों तथा आसपास के वार्डों के खेल प्रेमियों के काफी संख्या में आने की संभावनाओं को देखते हुए तैयारी को बृहद रूप दिया गया है।

