जनता ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरुंगा, विकास होगी प्राथमिकता – रामू रोहरा
महापौर व वार्ड चुनाव में भाजपा को जीताने पर महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा ने जताया जनता का आभार
कहा शहरी सत्ता भाजपा को सौंपकर डबल इंजन वाली सरकार में एक और इंजन लगाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाया है, विकास का पहिया तेजी से घूमेगा

धमतरी। आज नगरीय निकाय चुनाव के तहत पीजी कॉलेज धमतरी में बनाये गये स्ट्रांग रुम में मतो की गिनती शुरु हुई। जिसके पश्चात शुरु से ही भाजपा महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा बढ़त बनाये रहे। जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी रामू रोहरा ने चर्चा के दौरान कहा कि यह जीत उनकी नहीं बल्कि धमतरी वासियों एवं समस्त मतदाताओं की है। जिन्होंने भाजपा और उन पर विश्वास जताया है। उन्होने कहा कि विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। भूपेश सरकार में धमतरी सहित पूरे प्रदेश में विकास ठप्प हो गया था। आमजनता को मूलभूत सुविधाएं भी नसीब नहीं हो पा रही अब धमतरी मे विकास का पहिया तेजी से घूमेगा। मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जायेगा। विष्णु देव साय सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाया जायेगा। समाज के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। उन्होने केन्द्र व राज्य के पश्चात शहरी सत्ता भाजपा को सौंपकर डबल इंजन वाली सरकार में एक और इंजन लगाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाया है। अब विकास और तेजी होगा। श्री रोहरा ने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ भाजपा को मतदान किया है उन उम्मीदो पर वे खरा उतरेंगे। श्री रोहरा ने धमतरी नगर निगम के अधिकांश वार्डो में भाजपा को जीत दिलाने पर मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
