Uncategorized

महापौर प्रत्याशी रामू रोहर सहित धमतरी निगम के 40 मे से 27 वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत

8 वार्डो में कांग्रेस, 5 वार्डो में अन्य ने किया जीत दर्ज

धमतरी जिले में चली भाजपा की लहर, 6 में से 5 निकायो में भाजपा का कब्जा

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव के तहत 11 फरवरी को मतदान हुआ जिसके पश्चात आज 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से जिले के सभी नगर पंचायतो व नगर निगम धमतरी में बनाये गये स्ट्रांग रुम में मतो की गिनती शुरु हुई। कुछ घंटे में ही रुझान परिणाम बदल गए। और परिणाम से स्पष्ट हो गया कि प्रदेश सहित जिले में भी भाजपा की ही लहर है। जिले के 6 नगरीय निकायो में से 5 पर भाजपा ने परचम लहराया है। जबकि कांग्रेस को एक मात्र नगर पंचायत मगरलोड में जीत मिली है। धमतरी नगर निगम में सबसे पहले डाक मत पत्र की गिनती हुई। जिसमें 24 डाक मतपत्र में 19 में भाजपा को बढ़त मिली। वहीं 2 नोटा, 2 बीएसपी और 1 निर्दलीय को मत मिला। इसके पश्चात ईवीएम से मतों की गिनती वार्ड वार शुरु हुई। महापौर के पहले राउंड में आशीष रात्रे 1503, रामू रोहरा 11042, महेश रावटे 213, महेश साहू 145, अवैश हाशमी 1102, फिरोज खान 111, गगन कुम्भकार 278, तिलक सोनकर 135 व नोटा को 479 मत मिले। महापौर के दूसरे राउंड में आशीष रात्रे 2264, रामू रोहरा 19039, महेश रावटे 445, महेश साहू 268, अवैश हाशमी 2003, फिरोज खान 159, गगन कुम्भकार 357, तिलक सोनकर 206 व नोटा को 822 मत मिले। महापौर के अंतिम राउंड तक आशीष रात्रे 4580, रामू रोहरा 38665, महेश रावटे 877, महेश साहू 583, अवैश हाशमी 3630, फिरोज खान 304, गगन कुम्भकार 797, तिलक सोनकर 423 व नोटा को 1789 मत मिले। पहले राउंड से भाजपा प्रत्याशी रामू रोहरा ने जो बढ़त बनाई वह कभी घटी नहीं। और बढ़त बढ़ती गई, आखिरकार बढ़त के अनुसार परिणाम भी भाजपा के पक्ष में आया। और रामू रोहरा ने रिकार्ड 34085 मतो से जीत दर्ज किया। उनके निकटतम प्रतिद्वदी बसपा के आशीष रात्रे रहे जिन्हें मात्र 4580 मत मिले। पहले राउंड से ही भाजपा के खेमे में खुशी की लहर छा गई थी। और दूसरे व तीसरे राउंड के बाद तो खुशी जश्न में बदल गई। यही स्थिति महापौर प्रत्याशी व पार्षद प्रत्याशियों की रही। एक के बाद एक परिणाम की घोषणा होते गई और ज्यादातर परिणाम भाजपा के पक्ष में आते गए।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 1 हटकेशर से कांग्रेस प्रत्याशी सूरज गहरवाल, वार्ड क्रमांक 2 शीतलापारा से कांग्रेस प्रत्याशी उमाभागी ध्रुव, वार्ड क्रमाक 13 साल्हेवारपारा कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वरी कोसरे, वार्ड क्रमांक 21 महिमा सागर वार्ड कांग्रेस प्रत्याशी दीपक सोनकर, वार्ड क्रमांक 32 नयापारा कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा रजक, वार्ड क्रमांक 36 जोधापुर वार्ड कांग्रेस प्रत्याशी विशु देवांगन, वार्ड क्रमांक 38 डाकबंगला वार्ड कांग्रेस प्रत्याशी सुमन सोमेश मेश्राम, वार्ड क्रमांक 39 रिसाईपारा पश्चिम कांग्रेस प्रत्याशी योगेश लाल उक्त 8 वार्डो में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली है। शहर के 5 वार्डो में निर्दलीय व अन्य को जीत मिली है। जिनमें वार्ड क्रमांक 7 से रामेश्वर छोटू वर्मा, वार्ड क्रमांक 10 श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड से कुशल लोढ़ा, वार्ड क्रमांक 22 रामपुर वार्ड से प्रकाश सिन्हा, वार्ड क्रमांक 33 टिकरापारा वार्ड मदन नेवारे, वार्ड क्रमांक 40 सुभाष नगर वार्ड से पूर्णिमा देवांगन ने जीत दर्ज किया है। वहीं शेष 27 वार्डो में भाजपा ने जीत दर्ज किया है। जिनमें वार्ड क्रमांक 3 लालबगीचा वार्ड हिमानी साहू, वार्ड क्रमांक 4 सुन्दरगंज वार्ड नरेन्द्र रोहरा, वार्ड क्रमांक 5 सदर वल्लभ भाई पटेल भारती साहू, वार्ड क्रमांक 6 बठेना श्यामलाल नेताम, वार्ड क्रमांक 8 नवागांव तल्लीनपुरी गोस्वामी, वार्ड क्रमांक 9 मकेश्वर वार्ड आशा नन्दु लोधी, वार्ड क्रमांक 11 आमापारा विजय मोटवानी, वार्ड क्रमांक 12 महंत घासीदास वार्ड हेमंत बंजारे, वार्ड क्रमांक 14 सदर उत्तर निलेश लुनिया, वार्ड क्रमांक 15 ब्राम्हणपारा कोमल सार्वा, वार्ड क्रमांक 16 कोष्टापारा संतोष सोनकर, वार्ड क्रमांक 17 जालमपुर संजय देवांगन, वार्ड क्रमांक 18 विंध्यवासिनी वार्ड अखिलेश सोनकर, वार्ड क्रमांक 19 दानीटोला अज्जु देशलहरे, वार्ड क्रमांक 20 महात्मा गांधी वार्ड ईश्वर लाल सोनकर, वार्ड क्रमांक 23 गोकुलपुर गजेन्द्र कंवर, वार्ड क्रमांक 24 सदर दक्षिण अनिता अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 25 बांसपारा नम्रता माला पवार, वार्ड क्रमांक 26 मराठा पारा सतीश पवार, वार्ड क्रमांक 27 पोस्ट आफिस वार्ड चन्द्रभागा साहू, वार्ड क्रमांक 28 बनियापारा युगलकिशोर पिंटु यादव, वार्ड क्रमांक 29 मोटर स्टैण्ड वार्ड राकेश चंदवानी, वार्ड क्रमांक 30 रिसाईपारा पूर्व मेघराज ठाकुर, वार्ड क्रमांक 31 रामसागरपारा शैलेष रजक, वार्ड क्रमांक 34 अम्बेडकर कुलेश सोनी, वार्ड क्रमांक 35 सोरिद कौशिल्या देवांगन, वार्ड क्रमांक 37 स्वामी विवेकानंद वार्ड विभा चन्द्राकर शामिल है।
शुरु से आगे रहे रामू रोहरा
जैसे ही पीजी कॉलेज स्ट्रांग रुम में मतगणना शुरु हुई। पहले ही डाक मत पत्रो में भाजपा प्रत्याशी रामू रोहर ने बढ़त बनाई जिसके पश्चात वे अंतिम बढ़त हासिल करते रहे। वैैसे तो कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने के पश्चात भी कुल 8 उम्मीदवार महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। जिनमें से रामू रोहरा को छोड़ शेष कोई भी उम्मीदवार मतो की तुलना में आसपास भी नहीं पहुंच पाया।
परिणाम के बाद कहीं खुशी, कहीं गम वाली स्थिति
चुनाव परिणाम आने के साथ ही कहीं खुशी कहीं गम वाली स्थिति बनी रही। भाजपा कांग्रेस व निर्दलीय जीत दर्ज कराने वाले उम्मीदवार खुशी मनाते रहे। जबकि हारने वाले उम्मीदवारो में मायूसी छाई रही। कुछ उम्मीदवारो की आंखे भी नम हो गई। हारने वाले चर्चित चेहरो में सुन्दरगंज वार्ड से गौतम वाधवानी, औद्योगिक वार्ड से चोवाराम वर्मा, नवागांव वार्ड से कांग्रेस के बागी आरामिश हाशमी, आमापारा से मीना बैगा नाग, ब्राम्हणपारा वार्ड से कांग्रेस के राजेश पाण्डेय, कोष्टापारा वार्ड से आशुतोष खरे, विंध्यवानी वार्ड से कांग्रेस पार्षद कमलेश सोनकर, महिमासागर वार्ड से भाजपा के विजय साहू, रामपुर वार्ड से कांग्रेस के विक्रांत शर्मा, भाजपा के विनोद पाण्डेय, मराठापारा से कांग्रेस के पार्षद नीलु पवार, बागी दुष्यंत घोरपड़े, बनियापारा से निर्दलीय राजकुमार ठाकुर, रिसाईपारा पूर्व से रुपेश राजपुत के पुत्र यश राजपुत, जोधापुर वार्ड से पूर्व पार्षद दीपक गजेन्द्र, रिसाईपारा पश्चिम से भाजपा के सुभाष चन्द्राकर व निर्दलीय पवन लिखी शामिल है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!