बाबा रामदेव की भक्ति में कृष्ण रस का सुख है- पं.राजेश शर्मा

धमतरी के इतवारी बाजार स्थित बाबा रामदेव मंदिर में भादवा दशमी मनाई गई, इस आयोजन में हवन पूजन के साथ भंडारे का प्रबंध भी भक्तों की तरफ से किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में बाबा रामदेव के भक्त शामिल हुए।
धमतरी के समाजसेवी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा भी बाबा के दर्शन के लिए पहुँचे, उनके साथ भाजपा महामंत्री महेंद्र पंडित, और निगम के पूर्व सभापति प्रकाश शर्मा भी मंदिर पहुँचे, सभी ने बाबा के दर्शन किये और आशीर्वाद की कामना की।
पँ राजेश शर्मा ने कहा कि बाबा रामदेव को उपासना से द्वारकाधीश भगवान कृष्ण की अनुकम्पा मिलती है, बाबा के स्वरूप में भगवान कृष्ण की भक्ति करने का आनंद ही अलग है। पँ राजेश शर्मा ने भादवा दशमी में शामिल होने को अपना सौभाग्य बताया और सभी को उत्सव की बधाई दी।
महेंद्र पंडित ने कहा कि बाबा रामदेव की भक्ति से हम राजस्थान की परंपराओं से जुड़ते है, ये भक्ति की शक्ति है जिसके कारण हम पूरे देश मे भिन्न परंपराओं को अपना कर भी एक बने रहते है।
