एमपीएल कप 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
एएसपी मणि शंकर चंद्रा, डीएसपी रागनी मिश्रा, थाना प्राभारी राजेश मराई आयोजन के संरक्षक प. राजेश शर्मा व विकाश शर्मा के हाथो हुआ मैच का शुभारंभ

धमतरी। शहर के एकलव्य खेल परिसर( गारमेंट स्कूल) में धमतरी क्रिकेट महोत्सव (एमपीएल कप) रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, इस प्रतियोगिता की खास बात है कि यह प्रतियोगिता आईपीएल की तर्ज पर हो रही हैं जिसमे धमतरी विधानसभा अंतर्गत 224 सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों को 16 टीम ओनर द्वारा आक्सन के माध्यम से अपनी अपनी टीम का चयन किया गया हैं। प्रत्येक मैच में ओडिसा से आये एम्पायर पयोज कश्यपव कोंडागांव से आये दीवान सर द्वारा इंग्लिश कमेंट्री का लुफ्त धमतरी की जनता उठाएगी। इस टूर्नामेंट में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान वाली टीम को व टीम व स्पॉन्सर्स को अलग-अलग प्राइस दिया जाएगा। जिसका भव्य शुभारंभ 2 अप्रैल बुधवार को हुआ जिसके मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित धमतरी शहर के एडिशनल एसपी मणि शंकर चंद्रा एवं डीएसपी श्रीमति रागनी मिश्रा, थाना प्राभारी राजेश मराई आयोजन के संरक्षक प. राजेश शर्मा और विकाश शर्मा के हाथो से ग्राउंड में रिबन कटवाकर मैच का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन में 3 मैच वा 1 मैच धमतरी बालिकाओं का मैत्री मैच सम्पन हुवा जिसमे सुपर गल्र्स कि टीम पहले बैटिंग कर 6 ओवर मे 60 रन बनाई और जीत के किये धमतरी गल्र्स को 61 रन लक्ष्य दिया जिसमे धमतरी गल्र्स कि भारती कोसरिया ने अच्छी बालेबाजी करते हुए 20 रन बनाये और अपने टीम को मैच जितया.. इसके तुरंत बाद प्रतियोगिता का पहला मैच एससीसी इलेवन वर्सेस एआर फार्मर्स के मध्य खेला गया जो कि काफ़ी रोमंचाक था एससीसी पहले बालेबाजी करते हुवे निर्धारित 10 ओवर मे 6 विकेट खोकर 72 रन बनाई और एआर फार्मर्स को जीत के लिए 73 रनो का लक्ष्य दिया जिसमे एआर फार्मर्स की टीम ने भी 72 रन ही बना पाए और इसी बीच मैच टाइ हो गया और दोनों ही टीमों को 1-1 पांइट दिया गया जिसमे दुर्गेश साहू ने 1 गेंद मे 7 रनो कि जरूरत थी सिक्स लगा कर मैच टाइ करवा दिया. इस मैच के मैन ऑफ़ था मैच प्रदीप नायक को चुना गया जिन्होंने 2 ओवर मे 3 विकेट के साथ 12 रन बनये। प्रतियोगिता का दूसरा मैच प्रमुख स्वामी वर्सेस इंडियन फाईटर मध्य हुआ जहाँ पहले बालेबाजी करते हुवे प्रमुख स्वामी की टीम ने 10 ओवर 8 विकेट खोकर 127 रनो का पहाड़ जैसा लक्ष्य इंडियन फाईटर के समक्ष रखा जवाब मे चमन यादव कि तूफानी बालेबाजी के बदौलत 109 /4 रन ही बना पाई और 18 रनो यह मैच अपने नाम किया इस मैच के मैन ऑफ़ थे दा यश खत्री रहे। वही तीसरा मैच सुपर किंग्स वर्सेस आरडी किंग्स के मध्य खेला जिसमे सुपर किंग्स की टीम पहले बालेबाजी करते हुवे 10 ओवर 114/6 रन बनाई जीत के लिए आरडी किंग्स 115 रनो लक्ष्य दिया जवाब 82 /6 रनो पर रोक कर 32 रनो से यहाँ मुंबकला अपने नाम किये। इस मैच के मैन ऑफ़ दा मैच पंकज वटी रहे जिन्होंने अपने टीम के लिए 59 रन बनये। आयोजन समिति के रघुवीर बघेल,नकुल वेदप्रकाश देवांगन ,विक्की ध्रुवंशी, रिंकू रजक,आशुतोष खरे, जयेश सार्वा, मनोहर बंजारे ,करन खंडागले हिमचाल देवांगन, कोमल सर्वा, पुष्पेंद्र हिरवानी सहित हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

