Uncategorized

धारदार बटंची चाकू लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था तभी सूचना प्राप्त हुआ कि स्थानक भवन के पास सुंदर गंज वार्ड धमतरी में एक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार बटंची चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम जसप्रीत सिंग हीरा पिता जसवींदर सिंग हिरा 22 साल सुंदरगंज वार्ड धमतरी धमतरी का रहने वाला बताया।आरोपी के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से प्रआर.रवि जगने, आरक्षक डायमंड यादव, सुरेन्द्र डडसेना,संतोष,भूपेंद्र पदमशाली का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!